फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh to Glow on PM Modi’s Birthday: 2.5 Million Diyas in Raipur, Maha Aarti at Mahadev Ghat

पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमग होगा प्रदेश: रायपुर में जलेंगे 25 लाख दीये, महादेव घाट पर महाआरती, CM होंगे शामिल

Thu, 17 Sep 2026 08:22 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 17 Sep 2026 08:22 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में लगभग 40 लाख दीये जलाने का कार्यक्रम है। रायपुर में महादेव घाट पर दीपदान और भव्य आरती का आयोजन किया होगा, इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh to Glow on PM Modi’s Birthday: 2.5 Million Diyas in Raipur, Maha Aarti at Mahadev Ghat
पीएम मोदी जन्मदिन विशेष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ हो रहा है। आज शाम पूरे प्रदेश में 'आशीर्वाद के दीये' जलाए जाएंगे। पूरे छत्तीसगढ़ में लगभग 40 लाख और अकेले राजधानी रायपुर में 25 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक महीने के अभियान के दौरान प्रदेश भर में करीब 12 अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


महादेव घाट पर भव्य आरती
आज शाम 7 बजे रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन नदी के तट पर दोनों किनारों पर हजारों दीपक जलाए जाएंगे और दीपदान के साथ भव्य महाआरती का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा कर रही है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे। इसके अलावा शहर के मरीन ड्राइव, गौरव पथ और सीएम हाउस समेत 13 किलोमीटर लंबे तय रूट पर दीये प्रज्वलित किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सरकारी फंड के इस्तेमाल पर रियल-टाइम निगरानी: छत्तीसगढ़ में नया मॉडल मंजूर; जानें कैसे बदलेगी व्यवस्था?
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था और रूट डायवर्जन
शाम के समय मरीन ड्राइव और आसपास के क्षेत्रों में संभावित भीड़ को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है:

  • प्रमुख डायवर्जन: तेलीबांधा थाना तिराहा, कटोरा तालाब चौक, अनुपम नगर चौक (भारत माता चौक की ओर) और शास्त्री चौक से मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

 

  • प्रतिबंधित मार्ग: सुरक्षा कारणों से भगत सिंह चौक से खजाना चौक, शंकर नगर अंडर ब्रिज, तेलीबांधा चौक और आनंद नगर चौक से कटोरा तालाब तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन और पार्किंग पूरी तरह बंद रहेगी।

 

  • निर्धारित पार्किंग स्थल: गॉस मेमोरियल ग्राउंड, मल्टी लेवल पार्किंग, अंबेडकर चौक, ऑक्सीजोन के किनारे का मार्ग, शांति नगर विमतारा रोड, केनाल रोड, BTI ग्राउंड और शंकर नगर में पार्किंग व्यवस्था की गई है।

पुलिस और यातायात विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे शाम के समय अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर जाने से बचें और वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed