{"_id":"6aab5b1d8edd99d17a0820b6","slug":"cgpsc-state-service-exam-2025-document-verification-and-interviews-for-265-posts-postponed-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGPSC का बड़ा फैसला: 265 पदों के लिए 20 सितंबर से शुरू होने वाला इंटरव्यू टला, आयोग जारी करेगा नई तिथियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CGPSC का बड़ा फैसला: 265 पदों के लिए 20 सितंबर से शुरू होने वाला इंटरव्यू टला, आयोग जारी करेगा नई तिथियां
Thu, 17 Sep 2026 08:45 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2026 08:45 AM IST
सार
CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों को बड़ा अपडेट दिया है। 20 विभागों के 265 पदों के लिए 20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रस्तावित दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। आयोग नई तारीखों की घोषणा बाद में करेगा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 से जुड़ा अहम अपडेट जारी किया है। परीक्षा के जरिए 20 विभागों में 265 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके अगले चरण के तौर पर होने वाला दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आयोग की ओर से 16 सितंबर को जारी सूचना में बताया गया कि अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के लिए पहले से निर्धारित कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जा रहा है। आयोग ने हालांकि इन कारणों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
20 सितंबर से शुरू होना था कार्यक्रम
CGPSC के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलनी थी लेकिन अब यह कार्यक्रम निर्धारित तारीखों पर आयोजित नहीं होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्य सेवा परीक्षा-2025 के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के 20 विभागों में कुल 265 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। लिखित परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार महत्वपूर्ण चरण हैं। इनके स्थगित होने से अभ्यर्थियों को नई तारीखों का इंतजार करना होगा।
ये भी पढ़ें: 75 हजार का बिल बकाया: तीन साल से नहीं भरा पैसा, देवकर तहसील दफ्तर की बत्ती गुल; काम ठप
नई तारीखों का ऐलान अलग से
आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की नई तारीखें बाद में अलग से जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना में राज्य सेवा परीक्षा-2025 के विज्ञापन और संबंधित शुद्धि पत्रों का हवाला देते हुए 20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित करने की जानकारी दी गई है।
अभ्यर्थी क्या करें?
अभ्यर्थियों को फिलहाल दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के लिए 20 सितंबर से लागू होने वाले पुराने कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित होने की जरूरत नहीं है। नई तारीखों की घोषणा के बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर अपडेट चेक करते रहें।