{"_id":"64c230938d578565e707b216","slug":"trains-will-be-canceled-due-to-electronic-interlocking-work-going-on-bilaspur-nagpur-section-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें : बिलासपुर-नागपुर सेक्शन में चलेगा इंटरलॉकिंग का काम, ये ट्रेनें रहेंगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें : बिलासपुर-नागपुर सेक्शन में चलेगा इंटरलॉकिंग का काम, ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
Thu, 27 Jul 2023 02:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:28 PM IST
सार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर-नागपुर सेक्शन में तीसरी लाइन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
train
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर-नागपुर सेक्शन में तीसरी लाइन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के लिए हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर-नागपुर सेक्शन में तीसरी लाइन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 28 जुलाई 09.00 बजे से दिनांक 29 जुलाई को 03.00 बजे तक अर्थात 18 घंटे का किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
रद्द होने वाली गाडियां
1. दिनांक 28 जुलाई को रायपुर से चलने वाली 08707 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2. दिनांक 28 जुलाई को दुर्ग से चलने वाली 08708 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
3. दिनांक 28 जुलाई को रायपुर से चलने वाली 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
4. दिनांक 29 जुलाई को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08710 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
5. दिनांक 28 जुलाई को रायपुर से चलने वाली 08729 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
6. दिनांक 29 जुलाई को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08730 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
7. दिनांक 28 जुलाई को अंतागढ़ से चलने वाली 08815/08816 अंतागढ़-रायपुर-अंतागढ़ डेमू स्पेशल रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।