{"_id":"65048f356fef7b280003f504","slug":"traffic-police-took-action-against-those-who-did-not-follow-traffic-rules-in-bilaspur-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा, 103 वाहनों पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा, 103 वाहनों पर की कार्रवाई
Fri, 15 Sep 2023 10:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 15 Sep 2023 10:38 PM IST
सार
बिलासपुर में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 37 हजार से ऊपर चलान काटे गए हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर शहर में यातायात नियमों का पालन न करने वालों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की गई है। तेज आवाज वाली बुलेट, डार्क काली फिल्म लगी कार और नो पार्किंग जैसे मामलों में ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 37 हजार से ऊपर चलान काटे गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले तीन माह से लगातार डीएसपी ट्रैफिक के निर्देश पर मोडीफाई साइलेंसर और बुलेट पर कार्रवाई चल रही है। इसी के तहत शुक्रवार को यातायात विभाग के टीम ने सात बुलेट को यातायात थाने लाई और मैकेनिक के माध्यम से ओरिजनल साइलेंसर लगवाया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही पेट्रोलिंग के दौरान दो डार्क फिल्म लगी कार के शीशे से फिल्म निकलवाकर चलान कटा गया। साथ ही नो पार्किंग और अलग-अलग धाराओं में यातायात पुलिस ने कुल 103 वाहन पर कार्रवाई करते हुए करीब 37,700 का चलान काटा।
विज्ञापन