{"_id":"5b64040a4f1c1b61508b6c75","slug":"touchscreen-technology-meant-to-streamline-school-attendance-porn-clips-pop-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब स्कूल के हाजिरी वाले टैबलेट में दिखने लगी अश्लील तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब स्कूल के हाजिरी वाले टैबलेट में दिखने लगी अश्लील तस्वीरें
भाषा, रायपुर
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
tablet
हाइटेक होती तकनीक कभी-कभी अभिशाप बन जाती है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कई स्कूलों में उस समय शिक्षक घबरा गए जब अचानक ही हाजिरी लगाने के दौरान टैबलेट में अश्लीत तस्वीरे आने लगीं। अब शिक्षक खासकर महिला शिक्षक टैबलेट पर हाजिरी लगाने से बच रही हैं। टैबलेट सरकार स्कूलों को हाजिरी के लिए पिछले साल सितंबर में दिया गया था।
छत्तीसगढ के कई सरकारी स्कूलों ने शिकायत की है कि शिक्षकों और छात्रों की बायो-मैट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए उपलब्ध कराए गए कम्प्यूटर टैबलेट की स्क्रीन पर अश्लील तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि समस्या को सुलझाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विशेष रूप से दुर्ग, सरगुजा और बस्तर जिलों के स्कूलों के शिक्षकों ने शिकायत की है कि उपस्थिति दर्ज करने और स्कूल संबंधी क्रियाकलापों के संबंध में सूचनाएं अपडेट करने के लिए दिये गये टैबलेट की स्क्रीन पर अश्लील तस्वीरें दिख रही हैं।
विज्ञापन
आईटी विभाग के परियेाजना प्रबंधक नीलेश सोनी ने कहा, ‘‘टैबलेट में इंटरनेट कनेक्शन है। इसलिए पहली नजर में ऐसा लगता है कि किसी ने कुछ एप्लीकेशन देखते या डाउनलोड करते वक्त अश्लील तस्वीरों वाले किसी स्पैम मैसेज पर क्लिक कर दिया होगा।’’