{"_id":"3dafa3314824f5e4ac0734b930017d5b","slug":"tired-netas-chill-out-massage","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से थके नेता मसाज से उतार रहे अपनी थकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से थके नेता मसाज से उतार रहे अपनी थकान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 21 Nov 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों की 90 सीटों के लिए मतदान किए जा चुके हैं। और तमाम नेता अब 8 दिसंबर तक अपनी किस्मत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
टीओआई के मुताबिक ये नेता न सिर्फ इंतजार कर रहे हैं बल्कि पिछले कई महीने की मशक्कत को सुस्ता कर दूर कर रहे हैं। अपनी थकान मिटाने के लिए यहां कई नेता चुनावों के बाद बॉडी मसाज के जरिए अपनी थकान मिटा रहे हैं।
विज्ञापन
भले ही मुख्यमंत्री रमन सिंह ने यह बात कही हो कि वे किसी तरह के रिलैक्स के मूड में नहीं हैं लेकिन जानकारी के मुताबिक इन दिनों उनकी भी सुबह कुछ देर से हो रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रमन सिंह इन दिनों वे सारे काम कर रहे हैं जिनके लिए उन्हें पिछले कुछ समय से मौका नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने पहली फुर्सत में अपनी बची हुई फाइलें निपटाई हैं। उन लोगों से मिले हैं जिनके परिजनों की मौत पिछले हफ्ते रोड एक्सीडेंट में हो गई थी। रमन सिंह एक-दो दिन बाद चुनाव प्रचार के लिए मध्यप्रदेश के लिए भी रवाना हो सकते हैं।
वहीं अजीत जोगी का परिवार भूटान और श्रीलंका की यात्रा की योजना बना रहा है।
बिलासपुर मेयर और कांग्रेस की प्रत्याशी वानी राओ भी आराम कर रही हैं और वह सारे काम निपटाने की योजना बना रही हैं जो लंबे समय से टाले जा रहे थे।
इसके अलावा श्रम मंत्री चंद्रशेखर साहू समेत कई नेता घर बैठकर इस बात का हिसाब किताब लगाएंगे कि इस बार कहां कमी रही और कहां बढ़त साहिल की गई।