फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   thugs cheated woman returning home from Gurudwara and stole jewelery worth lakhs of rupees In Raigarh

Raigarh: गुरुद्वारे से घर लौट रही थी बुजुर्ग महिला, ठगों ने बातों में उलझाकर ठग लिए लाखों रुपये के गहने

Mon, 10 Feb 2025 02:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 10 Feb 2025 02:30 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में ठगों ने गुरुद्वारे से घर लौट रही महिला को बातों में उलझाकर लाखों रुपये के जेवरात ठग लिए। पीड़ित महिला मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
thugs cheated woman returning home from Gurudwara and stole jewelery worth lakhs of rupees In Raigarh
बुजु्र्ग महिला से ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह दिनदहाड़े सिटी कोतवाली के ठीक सामने बाइक सवार चार युवकों ने गुरुद्वारे से घर लौट रही महिला को बातों में उलझाकर लाखों रुपये के जेवरात ठग लिए। इसके बाद लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित महिला मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मेडिकल संचालक सरबजीत सलूजा की मां विमलारानी (65) सोमवार सुबह गुरुद्वारे से वापस अपने घर लौट रही थी। इस दौरान महिला जब सिटी कोतवाली थाना के सामने पहुंची, तभी बाइक सवार चार युवक महिला के पास पहुंचे और उसे अपनी बातों में उलझाते हुए उसके पहने हुए सोने के आभूषणों की ठगी कर बड़ी आसानी से फरार भी हो गए। परिजनों के अनुसार सोने के आभूषण की कीमत करीब तीन लाख रूपये के आसपास है। 
विज्ञापन


सिटी कोतवाली थाना के ठीक सामने दिनदहाड़े ठगी की इस घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस बुजुर्ग महिला से पूछताछ करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। इसी बीच सिटी कोतवाली के सामने स्थित सागर सिलाई में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों के फुटेज कैद हुए हैं। पुलिस अब इसी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में जुट गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी इसी तरह की घटना
गौरतलब है कि 30 दिसंबर की दोपहर भी सुभाष चौक में स्थित मंदिर से पूजा-अर्चना करके घर लौट रही एक महिला को एक शख्स ने अपने साथी के साथ मिलकर दांत के डॉक्टर का पता पूछने के बहाने बातों में उलझाकर सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। यह घटना भी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस मामले के आरोपी अभी तक फरार हैं और आज एक बार फिर से इसी की घटना सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed