फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three youths died in a road accident in Raigarh

CG: NH-49 पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, शोभायात्रा देखकर घर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत; कार चालक घायल

Mon, 07 Apr 2025 01:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 07 Apr 2025 01:39 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, कार चालक घायल हो गया। 

विज्ञापन
Three youths died in a road accident in Raigarh
बाइक और कार की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में रविवार रात एनएच-49 पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में कार चालक को भी चोट आई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेहरामुड़ा निवासी बाइक सवार तीन युवक अमित राठिया (20), तरूण राठिया (16) और रितेश राठिया (16) रायगढ़ शहर में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को देखने गए थे। देर रात 11 बजे के आसपास घर जाते समय बाइक सवार तीनों युवक ग्राम गंजामुड़ा के पास एनएच-49 पर पहुंचे, तभी ट्रक को ओवरटेक करते समय बिलासपुर की तरफ से रही एक कार क्रमांक सीजी 10 एव्ही 5902 से बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इस घटना में मौके पर ही अमित राठिया की मौत हो गई, जिसके बाद दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। रात में ही रितेश की मौत हो गई। वहीं, सुबह तीसरे घायल युवक अरूण राठिया की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कार चालक को भी गंभीर चोट आने की वजह से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed