{"_id":"1d5ed1e8-bb07-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"three-policemen-killed-in-naxal-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में 4 जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में 4 जवान शहीद
रायपुर/एजेंसी
Updated Sun, 12 May 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माओवादी हिंसा वाले बस्तर और सुकमा जिले में रविवार तड़के नक्सली हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन
पहले हमले में संदिग्ध नक्सलियों ने पारपा पुलिस स्टेशन के मारेनगा गांव में टीवी के दूरदर्शन टावर पर हमला किया। पुलिस महानिदेशक रामनिवास ने कहा कि इस हमले में नक्सलियों का हाथ है या नहीं, इसकी जांच की जानी है।
विज्ञापन
हमले में हेड कांस्टेबल सीलभानुश एक्का और कांस्टेबल अलेक्जेंडर लाकरा तथा वासुदेव साहू की मौत हो गई है। घायल कांस्टेबल मजहर खान को रायपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जगदलपुर जिला मुख्यालय से मारेनगा गांव करीब 15 किलोमीटर दूर है। एक अन्य हमले में सुकमा जिले में नक्सलियों ने सीएएफ कैंप में गोलीबारी की जिसमें समय लाल कंवर नामक सुरक्षा जवान की मौत हो गई।
सुकमा के एडिशनल एसपी एसआर भगत ने बताया कि जब कैंप के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो नक्सली भाग खड़े हुए।
बस्तर रेंज के आईजी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा जवान नक्सलियों को पकड़ने के लिए खोजी अभियान चला रहे हैं।