फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three people of a family died in Raigarh

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत: पत्नी और बेटी का झोपड़ी में मिला जला हुआ शव, फांसी के फंदे से लटका मिला पति

Fri, 10 Jan 2025 01:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Fri, 10 Jan 2025 01:43 PM IST
सार

रायगढ़ जिले एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मां और बेटी के शव जले हुए मिले हैं। वहीं, एक शख्स फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Three people of a family died in Raigarh
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कमतरा गांव में एक ही परिवार के तीनों लोगों की लाश मिली है। मां और बेटी का झोपड़ी में जला हुआ शव मिला। वहीं, एक शख्स संतोष कुमार फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कमतरा गांव में शुक्रवार की सुबह तीन लोगों की मौत के बाद सनसनी फैल गई है। इस पूरी घटना में सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि जिस घर में मां और बेटी की जली हुई लाश मिली है, वह घर पूरी तरह आग में जल चुका था और घर के पास ही एक पेड़ में युवक की फांसी पर लटकती हुई लाश मिली है। ग्रामीणों के अनुसार यह पूरा मामला हत्या के बाद आत्महत्या से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि यह पूरी घटना गुरुवार रात की है। शुक्रवार सुबह जब पुलिस गांव पहुंची, तब घर पूरी तरह जला हुआ था। घर में चांदनी गुप्ता और उसकी बेटी आकांक्षा गुप्ता की जली हुई लाश बरामद की गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने तीन लोगों की पुष्टि करते हुए बताया कि इस पूरे मामले का खुलासा देर शाम तक हो जाएगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो लोगों की जली हुई लाश तथा एक का लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed