फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three people die at different places due to sky lightning in korba chhattisgarh

आसमानी बिजली गिरने से अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों की मौत

Sat, 08 Jun 2019 04:04 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 08 Jun 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Three people die at different places due to sky lightning in korba chhattisgarh
आसमानी बिजली
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले में अलग-अलग स्थानों में बिजली गिरने से एक किशोर समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि करतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत धौराभाठा गांव के रहनेवाले 40 वर्षीय रामप्रसाद राठिया किसी काम के लिए गांव से बाहर गए थे। जब वह शाम में मोटर साइकल से गांव वापस लौट रहे थे तो अचानक बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए राठिया पेड़ के नीचे खड़ा हो गए। इस बीच आकाशीय बिजली गिरी और वह बुरी तरह से झुलस गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बारिश से बचने के लिए ही उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवरमाल गांव का 17 वर्षीय विकास कुमार भी गांव के करीब पेड़ के नीचे खड़ा हो गया था। बिजली की चपेट में आने से उसकी भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय के करीब रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पोड़ीबहार मोहल्ले में 23 वर्षीय देव प्रसाद घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सभी घटनाओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed