फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three killed in accidents in Chhattisgarh on Saturday

छत्तीसगढ़ में हादसों का शनिवार : कहीं टुकड़ों में मिला शव तो कहीं भालू का आतंक, ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला

Sat, 06 Apr 2024 06:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 Apr 2024 06:31 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी रेलवे ट्रैक में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है

विज्ञापन
Three killed in accidents in Chhattisgarh on Saturday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी रेलवे ट्रैक में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। युवक के शरीर के साथ सिर के कई टुकड़े होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है।

विज्ञापन

 

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन में काम करने वाले कर्मचारियों से सूचना मिली की शुक्रवार की रात्रि एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ। शरीर कई हिस्सों में बंटा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

रायगढ़ में ट्रक ने सायकल सवार को कुचला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम रायगढ़- पुसौर मार्ग में एक तेज रफ्तार वाहन ने सायकल सवार एक ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मौके पर ही सायकल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साये लोगों ने मौके पर शव को रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जूटमिल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि दिलाये जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गढउमारिया निवासी बालक राम गुप्ता एक गोदाम में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड का काम करता था। बालक राम गुप्ता रोजाना की भांति काम करने शाम करीब 6 बजे अपने घर निकलकर गोदाम जा रहा था। इसी दौरान पुसौर की तरफ से आ रहे ट्रक क्र. सीजी-04 जेसी - 6947 के चालक के द्वारा वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सायकल सवार बालक राम गुप्ता को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन

सारंगढ़ बिलाईगढ़ में ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला

छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में दो अलग-अलग मामलों में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू ने हमला करते हुए तीन ग्रामीणों को घायल करने का मामला सामने आया है। जिसमें दो ग्रामीणों का सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में उपचार जारी है वहीं एक अन्य को बिलासपुर रिफर किया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र बिलाईगढ़ के अंतर्गत खुरसुला के शुक्रवार की सुबह जंगल में लकड़ी बिनने गए दो ग्रामीण मंतन लाल पिता बृजलाल साहू उम्र 51 साल, धरमलाल पिता एकादशीया उम्र 50 साल दोनों निवासी रामपुर पर जंगल में अचानक मादा भालू ने हमला कर दिया। जिससे दोनों के हाथ के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है। दोनों ग्रामीणों को बिलाईगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
  

इसी तरह की दूसरी घटना में भटगांव सर्किल के अंतर्गत सिंघीचुवा के कमऊ डोंगरी में लकड़ी बिनने गए ग्रामीण सिदार सिंह पिता बेदराम गोड उम्र 50 वर्ष निवासी कोदोपाली को जंगल में विचरण कर रहे दो शावक के साथ मादा भालू ने अचानक हमला करते हुए बुरी तरह घायल कर दिया है। इस घटना में ग्रामीण के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई है। घायल को बेहतर इलाज के लिये बिलासपुर रिफर किया गया है। 


तीनों ग्रामीणों का उपचार जारी  

इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी बिलाईगढ़ मोहम्मद आसिफ ने बताया कि दोनों ही घटना में दो शावकों के साथ मादा भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर जंगल की तरफ भाग गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में प्राथमिक उपचार कराया गया है। दो घायलों का इलाज यही जारी है एवं सिदार सिंह निवासी कोदोपाली को गंभीर चोट के वजह से बिलासपुर रेफर किया गया है। तीनों घायलों को वन विभाग की तरफ से दो-दो हजार की त्वरित सहायता राशि दी गई है। बाद में बिल वाउचर के साथ नियमानुसार सहायता राशि और भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed