फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   three friends died after bike collided with container in chhattisgarh

Chhattisgarh : पेंड्रा में सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से भिड़ी बाइक, काम पर जा रहे तीन दोस्तों की मौत

Mon, 07 Nov 2022 12:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेंड्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेंड्रा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Nov 2022 12:49 PM IST
सार

तीनों युवकों के पिता क्रेडा विभाग कोरबा जिले में पोस्टेड हैं। परिजनों की माने तो रविवार शाम बसंत प्रजापति के साथ सूरज और शुभम घर से घूमने जाने की बात कहते हुए पेंड्रा निकले थे। कुछ देर बाद परिजनों को मोबाइल पर घटना की जानकारी मिली।

विज्ञापन
three friends died after bike collided with container in chhattisgarh
सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में रविवार रात सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों दोस्त काम के सिलसिले में बाइक पर कोरबा से पेंड्रा जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि तीनों के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके चलते उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसा कोटमी चौकी क्षेत्र में हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरबा में पसान क्षेत्र के दर्रीपारा निवासी बसंत प्रजापति (20) पिता महेश प्रजापति, शुभम मानिकपुरी (20) पुत्र बलदाऊ मानिकपुरी और सूरज प्रजापति (20) तीनों दोस्त थे। वे रविवार रात करीब 9 बजे वेल्डिंग के काम से पेंड्रा जा रहे थे। अभी वे पेंड्रा मुख्य मार्ग पर राधा स्वामी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे कि सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से उनकी बाइक भिड़ गई और मौके पर तीनों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन




तीनों युवकों के पिता कोरबा जिले में क्रेडा विभाग में पोस्टेड हैं। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को देर रात अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया था। इसके बाद परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई। उनके आने के बाद सोमवार सुबह तीनों के शवों का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान इस रोड पर ही हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed