{"_id":"637c8565d313c15b7c1b883f","slug":"three-arrested-with-two-kg-of-ganja-in-chhattisgarh-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: दो किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: दो किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल
Tue, 22 Nov 2022 01:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 22 Nov 2022 01:46 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्शन में कटघोरा क्षेत्र में लगातार सट्टा, जुआ, शराब और कबाड़ का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे निजता अभियान के तहत पुलिस ने गांजा बरामद किया है। आरोपियों से इसे लेकर जानकारी जुटाई गई है।
विज्ञापन
कोरबा में गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने सोमवार देर रात दो किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। यह लोग गांजा खपाने के लिए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि बांकी मोंगरा रोड गौठान के पास लखनपुर में तीन लोग अपने वाहन से गांजा की खेप कहीं खपाने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। तभी बाइक सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोका और पूछताछ की तो तीनों हड़बड़ा गए।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से अलग-अलग पैकेट में दो किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा बेचने के लिए निकले की बात बताई। फिलहाल पुलिस सप्लायर और खरीदार को लेकर जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन