फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three accused arrested for illegally transporting illegal liquor manufactured in Madhya Pradesh in Raipur

Raipur News: रायपुर में अवैध रूप से मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब का परिवहन करते तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2025 08:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 08 Jul 2025 08:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब का परिवहन करते तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 20 पेटी अवैध शराब और दो चारपहिया वाहन जब्त किया गया है।

विज्ञापन
Three accused arrested for illegally transporting illegal liquor manufactured in Madhya Pradesh in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब का परिवहन करते तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 20 पेटी अवैध शराब और दो चारपहिया वाहन जब्त किया गया है। आमानाका थाना क्षेत्रांतर्गत चंदनीडीह ओव्हरब्रीज के ऊपर आरोपियों का पीछा कर आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा गया। जब्त शराब की कुल कीमत है लगभग 17 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति दो चारपहिया वाहन में मध्यप्रदेश से चंदनडीह होते हुए रायपुर शराब लेकर आ रहे है। इस पर आमानाका थाना पुलिस ने चंदनडीह पास नाकाबंदी कर चेकिंग प्वाईंट लगाया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों ने मुखबीर के बताये वाहन को आता देखा गया। पुलिस ने गाड़ी को एक अन्य वाहन पायलेट कर ले जा रही है। जिस पर टीम के सदस्यों ने दोनों चारपहिया वाहनों का पीछा कर चंदनडीह ओव्हरब्रीज के ऊपर पकड़ा गया। वाहनों में तीन व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम भावेश पाण्डेय, सुजीत तिवारी और दीपेश भंसाली निवासी रायपुर का होना बताया। 
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने वाहनों की तलाशी लेने पर दोनों वाहनों में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें 20 पेटी (240) बौतल अंग्रेजी शराब और दो गाड़ी जब्त किया। जब्त सामानों की कीमती लगभग 17 लाख रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
गिरफ्तार आरोपी

  • भावेश पाण्डेय (36साल) निवासी शिव मंदिर के पास निरंकारी फर्नीचर के पीछे थाना पण्डरी रायपुर।
  • सुजीत तिवारी (23साल) निवासी शिव मंदिर के पास निरंकारी फर्नीचर के पीछे थाना पण्डरी रायपुर।
  • दीपेश भंसाली (26साल) निवासी कृष्णा नगर पहाड़ी चौक थाना गुढ़ियारी रायपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed