फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thieves broke lock of abandoned house in Korba and stole jewelery amd scooter

बेखौफ चोर: बालको में फिर टूटा सूने घर का ताला, नगदी और जेवर गायब; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 11 Sep 2023 12:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 11 Sep 2023 12:05 PM IST
सार

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखी स्कूटी समेत जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने परिवार को दी। 

विज्ञापन
Thieves broke lock of abandoned house in Korba and stole jewelery amd scooter
घर में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालको थाना पुलिस रेलवे अफसर के घर हुई चोरी का मामला अभी सुलझा भी नहीं पाई कि चोरों ने एक और मकान में धावा बोल दिया। सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखी स्कूटी समेत जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने परिवार को दी। उनके लौटने के बाद चोरी किए गए सामान का खुलासा होगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


बालको थाना अंतर्गत साईं चौक के पास भद्रपारा में अभिषेक अनंत का मकान स्थित है। वह रायपुर में रहते हैं, जबकि उनके भद्रपारा स्थिति मकान में मां और बहन रहती है। बीते कुछ दिनों से मां बेटी बाहर गए हुए हैं। उनके घर में ताला लगा हुआ था। सुबह पड़ोसी घर से बाहर निकले तो अभिषेक के मकान का दरवाजा खुला मिला। जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने अभिषेक के दोस्त विशाल चौहान को दी। 
विज्ञापन


उसने वीडियो कॉलिंग कर अभिषेक को मकान में चोरी होने की जानकारी दी। साथ ही मामले से पुलिस को अवगत कराया। फोन पर मिली जानकारी के अनुसार चोर घर के बाहर रखी स्कूटी सहित अलमारी में रखे जेवरात और नगदी लेकर गए हैं, लेकिन परिजनों के आने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर क्या-क्या सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा मिला। वहीं, मकान के भीतर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा टूटा था, उसमें रखा सामान फैला हुआ था। चोरों ने घर में खड़ी स्कूटी को चुरा लिया था। संभावना जताई जा रही है कि चोरों ने अलमारी में रखी नगदी व जेवरात को भी चोरी किया है। हालांकि घर से चोरी किए गए सामान की जानकारी परिवार के लौटने पर ही होगी।


इससे पहले चोरों ने न्यू भद्रपारा घासीदास चौक में रहने वाले रेल अफसर रोहित कुमार प्रधान के घर को निशाना बनाया था। उस मकान से चोरों ने 70,000 रुपये नगदी के अलावा करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के आभूषण चुराए थे। मामले में बालको पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शूरू कर दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed