{"_id":"64cbbbce47b4d9162c0454f7","slug":"thief-b-tech-degree-holder-bike-theft-arrested-in-raipur-cg-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये बाइक शोरूम नहीं चोरी का माल है: चोर निकला बीटेक डिग्रीधारी; पहले करता था इंजीनियर की नौकरी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये बाइक शोरूम नहीं चोरी का माल है: चोर निकला बीटेक डिग्रीधारी; पहले करता था इंजीनियर की नौकरी, गिरफ्तार
Thu, 03 Aug 2023 08:09 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 03 Aug 2023 08:09 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाली चोरी की खबर सामने आया है। बीटेक डिग्रीधारी ने शहर के अलग-अलग जगहों से 40 से अधिक बाइक चोरी चोरी की है। चोर इससे पहले इंजीनियर की नौकरी करता था। मामला खरोरा थाने क्षेत्र का है।
विज्ञापन
ये बाइक शोरूम नहीं चोरी का माल है
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाली चोरी की खबर सामने आया है। बीटेक डिग्रीधारी ने शहर के अलग-अलग जगहों से 40 से अधिक बाइक चोरी चोरी की है। चोर इससे पहले इंजीनियर की नौकरी करता था। मामला खरोरा थाने क्षेत्र का है। ये चोर बहुत ही शातिर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के 40 बाइक की कीमत लगभग 15 लाख रुपए जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 41(1+4)जा.फौ./379 रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
शातिर चोर बाइक को एक जगह से चोरी करके दूसरे जगह पर जाकर पहली बाइक को उसी जगह पर छोड़कर दूसरी जगह में खड़े बाइक को चोरी कर ले जाता था। चोर बीटेक की पढ़ाई किया है। इससे पहले इंजीनियर की नौकरी कर चुका है। ऑफलाइन रेपिडो में चोरी किए गए दोपहिया गाड़ियों का उपयोग कर सवारियों को लाने ले-जाने का काम करता था। खुद भी यूज करता था।
विज्ञापन
15 लाख रुपए की बाइक जब्त
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी खरोरा थाना, रायपुर निवासी राहुल वर्मा 31 साल को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसके निशानदेही पर कब्जे से अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 40 नग दोपहिया वाहन जिसकी कीमती लगभग 15 लाख रुपए जब्त किया है।
विज्ञापन
इन थानों में FIR दर्ज
आरोपी राहुल वर्मा चोरी के 2 नग दोपहिया वाहन में आजाद चौक थाना , 3 नग सिविल लाइन थाना, 2 नग खम्हारडीह थाना, 3 नग कोतवाली थाना , 2 नग न्यू राजेन्द्र नगर थाना, 1 नग देवेन्द्र नगर थाना, सरस्वती नगर, पंडरी और जीआरपी थाना रायपुर में धारा 379 का रिपोर्ट दर्ज है। चोरी की शेष 24 नग दोपहिया वाहनों में आरोपी के खिलाफ अलग से थाना कोतवाली में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 के तहत रिपोर्ट दर्ज की।