{"_id":"63f200e1cfe4bed80d031ad0","slug":"these-officers-duty-in-regarding-85th-congress-convention-in-raipur-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन: 1 IG, 3 DIG, 10 IPS, 78 ADI SP और DSP समेत इन ऑफिसर्स की लगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन: 1 IG, 3 DIG, 10 IPS, 78 ADI SP और DSP समेत इन ऑफिसर्स की लगी ड्यूटी
Sun, 19 Feb 2023 04:30 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 19 Feb 2023 04:30 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इसमें सुरक्षा की कमान आईजी आरिफ शेख को सौंपी गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इसमें सुरक्षा की कमान आईजी आरिफ शेख को सौंपी गई है। वहीं बड़े कार्यक्रम के लिए दो डीआईजी, पांच एसपी को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा 17 एएसपी, 50 डीएसपी के साथ ही 28 प्रशिक्षु डीएसपी को भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ तीन डीआईजी, कुल 10 आईपीएस मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
इस अधिवेशन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के टॉप लीडर मौजूद रहेंगे। इनमें दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। अधिवेशन में करीब करीब 10 हजार प्रतिनिधि आएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित राज्य है। इस वजह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन