फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The woman's father, brother and husband strangled the young man to death in Raipur

अवैध संबंध के शक में अपने ही साथी का घोंटा गला:महिला के पिता, भाई, पति ने घटना को दिया अंजाम,दलदल में फेंका शव

Tue, 12 Sep 2023 07:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 12 Sep 2023 07:06 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध संबंध के शक पर हत्या का मामला सामने आया है। घटना की उरला थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, अवैध संबंध के शक में महिला के पिता, भाई और पति ने अपने ही साथी का गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
The woman's father, brother and husband strangled the young man to death in Raipur
अवैध संबंध के शक में हत्या करने वाले तीन आरोपी गिफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध संबंध के शक पर हत्या का मामला सामने आया है। घटना की उरला थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, अवैध संबंध के शक में महिला के पिता, भाई और पति ने अपने ही साथी का गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसके लाश को दलदल में फेंक दिए। इस दौरान कंपनी के सुपरवाइजर ने आरोपियों को देख लिया। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस मामले में सुपरवाइजर उधम सिंह ने जानकारी दी कि वो कंपनी में सुपरवाइजर हैं, इसके अंडर में लेबर मृतक और तीनों आरोपी काम करते हैं। बीते दिनों सोमवार शाम को अवध राज सिंह और संजू सिंह ने गाड़ी लेकर राशन सामान के लिए उरला बाजार गए थे। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसकी जानकारी उधम सिंह को मिला। वे झगड़ा सुलझाने के लिए बाजार जा रहा थे। 
विज्ञापन


अवैध संबंध में घोंटा गला
इस दौरान उसकी नजर रास्ते में कंपनी की बाइक को पैदल ले जाते हुए ग्राम अछोली ग्रेवेटी-2 के पास देखा। उसने उन दोनों के बारे में पूछा। इस दौरान दलदल साइड से आते हुए कुछ लोग दिखे। सुपरवाइजर ने उन्हें रोककर उसने पूछताछ की। इस पर उन्होंने ने अपना नाम बली सिंह, रामलाल सिंह और संजू सिंह बताया। उन्होंने ये भी बताया कि अवध सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दिया है और  शव को दलदल में फेंक दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'पांच माह से थी महिला मृतक युवक के पास'
चर्चा है कि मृतक युवक ने महिला को पांच महीने से अपने पास रखा था। मौका मिलते ही परिवार वालों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। मामले में महिला के पिता भाई और उसके पूर्व पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस जल्द ही हत्या का खुलासा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed