फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The smuggler was trying to sell ganja in Raipur, the police caught the interstate accused red handed

Raipur News: रायपुर में गांजा बेचने के फिराक में था तस्कर, पुलिस ने रंगे हाथ अंतर्राज्यीय आरोपी को दबोचा

Thu, 12 Jun 2025 05:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 12 Jun 2025 05:29 PM IST
सार

रायपुर गांजा के साथ उत्तर-प्रदेश का अंतर्राज्यीय आरोपी पकड़ाया है। थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत शहीद स्मारक के पार्किंग स्थल में आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी मूलतः इलाहाबाद यूपी का निवासी है।

विज्ञापन
The smuggler was trying to sell ganja in Raipur, the police caught the interstate accused red handed
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर गांजा के साथ उत्तर-प्रदेश का अंतर्राज्यीय आरोपी पकड़ाया है। थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत शहीद स्मारक के पार्किंग स्थल में आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी मूलतः इलाहाबाद यूपी का निवासी है। उसके कब्जे से 3.898 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 38 हजार रुपये से अधिक है। 
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्रवाई करने और इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत शहीद स्मारक के पार्किंग स्थल में एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और मौदहापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम विनोद निषाद निवासी इलाहाबाद (यूपी) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी विनोद निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.898 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 38 हजे रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 92/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed