{"_id":"6489d673a7b4703ca4060b67","slug":"telangana-farmers-came-to-see-chhattisgarh-model-in-rajnandgaon-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ मॉडल देखने आए तेलंगाना के किसान: कहा- CM राव की चुनौती झूठ निकली, यहां के अन्नदाता समृद्ध और खुशहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ मॉडल देखने आए तेलंगाना के किसान: कहा- CM राव की चुनौती झूठ निकली, यहां के अन्नदाता समृद्ध और खुशहाल
Wed, 14 Jun 2023 08:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Jun 2023 08:32 PM IST
सार
तेलंगाना राज्य से पहुंचे 400 किसानों ने यहां गोबर खरीदी, गौठान निर्माण और किसानों के लिए चलाए जा रहे समस्त योजनाओं का प्रत्यक्ष अध्ययन किया। वहीं किसानों से सीधे चर्चा कर कर्जा माफी सहित अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ मॉडल समझने तेलंगाना से आया किसानों का दल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ मॉडल को समझने के लिए तेलंगाना की 119 विधानसभा क्षेत्रों से 400 किसान बुधवार को राजनांदगांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय किसानों से बात की, धान खरीदी केंद्र और गोठानों की स्थिति देखी। तेलंगाना के किसानों ने कहा कि, हम अपने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बयान की पड़ताल करने के लिए आए हैं। उन्होंने झूठ बोला था। उनकी बातों से उलट छत्तीसगढ़ के किसान ज्यादा खुशहाल और समृद्ध हैं। इसके बाद ये किसान दुर्ग जिले में भ्रमण करेंगे और फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इनकी भेंट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना से आए किसानों ने कहा कि, सीएम के. चंद्रशेखर राव ने कहा था कि, छत्तीसगढ़ में जाकर देखो वहां के किसान खुशहाल नहीं है। किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ है। महज 12 क्विंटल धान लिया जा रहा है। किसानों ने कहा कि, मुख्यमंत्री की इस बात को समाजसेवी तीनमार मल्न्न ने चुनौती की तरह स्वीकार किया। जमीनी हकीकत जानने के लिए तेलंगाना की करीब 400 किसानों के साथ यहां पहुंचे। राजनांदगांव के अमलीडीह में गौठानों का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा कर उनकी स्थिति को जाना।
विज्ञापन
समाजसेवी तीनमार मल्न्ना ने कहा कि, यहां आने के बाद उन्हें पता चला कि उनके सीएम के चंद्रशेखर राव तेलंगाना के किसानों से झूठ बोल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के किसान काफी समृद्ध और खुशहाल है। यहां की भूपेश बघेल सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है। किसानों की हिमायती है। यहां भ्रमण के दौरान पता चला कि सभी किसानों का कर्जा माफ किया गया है और एमएसपी से बढ़कर धान खरीदी की राशि दी जा रही है। भूमिहीन किसानों को भी 7000 रुपये का आर्थिक लाभ दिया जा रहा है।