फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   teachers strike date change will decide online meeting today in Raipur

शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की तारीख में हो सकता है बदलाव: आज ऑनलाइन बैठक कर लेंगे फैसला

Thu, 27 Jul 2023 03:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 27 Jul 2023 03:50 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस समय लगातार हड़ताल चल रही है। इसी क्रम में प्रदेश के 1 लाख 80 हजार शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए 31 जुलाई का घोषणा की है।

विज्ञापन
teachers strike date change will decide online meeting today in Raipur
शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की तारीख में बदलाव हो सकता है - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस समय लगातार हड़ताल चल रही है। इसी क्रम में प्रदेश के 1 लाख 80 हजार शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए 31 जुलाई का घोषणा की है। फिलहाल 31 जुलाई को होने वाली हड़ताल की तिथि बदलने को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है। इसके लिए शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक आयोजित कर हड़ताल पर अंतिम फैसला लेंगे। 

विज्ञापन


इस समय शिक्षकों की ड्यूटी सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण में लगी है इसलिए अनिश्चितकालीन हड़ताल में सभी शिक्षक के भागीदारी के लिए तारीख में बदलाव किया जा सकता है। हड़ताल होगी ही, लेकिन तारीख में बदलाव की संभावना है। एलबी संवर्ग के शिक्षकों की मांग को सरकार अनदेखा कर रही है। इस कारण शासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। बैठक के दौरान संघों ने “छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा” का गठन किया है। कई  मांगों को लेकर एलबी संवर्ग के शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। हड़ताल के लिए प्रदेश के  सभी जिला में शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारी सूचना दे चुके हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों की ये हैं मांगें

  • राज्य के शिक्षकों की मांग है कि पूर्व सेवा की गणना करके सही वेतन निर्धारण कर सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर किया जाए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पुरानी पेंशन प्रदान किया जाना चाहिए।
  • 20 साल की सेवा पर पूर्ण पुरानी पेंशन दिया जाए। 
  • संविलियन के बाद नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना किया जाना चाहिए।
  • सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर किया जाना चाहिए।
  • वेतन निर्धारण की विसंगतियों को दूर किया जाना चाहिए।
  • जन घोषणा पत्र में किए वादा के बाद भी क्रमोन्नत वेतनमान देना चाहिए।
  • पुरानी पेंशन का लाभ प्रथम नियुक्ति तिथि से देना चाहिए।
  • केंद्र सरकार की तरह 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन का लाभ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed