फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Teachers burn government order copy in raipur CG, many arrested

CG: शिक्षकों ने जलाई सरकारी आदेश की कॉपी, विभाग ने 24 घंटे में काम पर लौटने के लिए कहा था, कई गिरफ्तार

Sat, 19 Aug 2023 09:53 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 09:53 PM IST
सार

शनिवार को गुस्साए सहायक शिक्षकों ने नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल विभाग के आदेश की कॉपी जलाई। 

विज्ञापन
Teachers burn government order copy in raipur CG, many arrested
शिक्षकों ने जलाई सरकारी आदेश की कॉपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यवाही को लेकर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को गुस्साए सहायक शिक्षकों ने नवा रायपुर के तूता  स्थित धरना स्थल विभाग के आदेश की कॉपी जलाई। इस दौरान पुलिस को देखकर काफी आक्रोशित हो गए। शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस ने कई शिक्षक नेताओं को गिरफ्तार किया है। देर शाम उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया।  

विज्ञापन


लोक शिक्षण संचालनालय ने 18 अगस्त को हड़ताल पर गए शिक्षकों से 24 घंटे के अंदर ड्यटी पर लौटके के लिए कहा था। ऐसा नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। विभाग ने आदेश में कहा था कि प्रदेश के सहायक शिक्षक संवर्ग अनाधिकृत रूप से हड़ताल पर गए, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि पहले शिक्षकों को हड़ताल खत्म करने के लिए समझाए फिर भी वे नहीं माने तो उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। संचालनालय ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन


एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन 
सहायक शिक्षक एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। सहायक शिक्षक फेडरेशन वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसमें पूर्ण पेंशन के लिए 20 साल की सेवा किए जाने की मांग है। 10 अगस्त से ब्लॉक स्तर पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया गया है। इसके बाद शिक्षकों ने प्रशासन से 13 अगस्त को रायपुर के बूढ़ातालाब में आक्रोश रैली की इजाजत मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। फिर संघ ने 18 अगस्त को जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक नेताओं को नजरबंद करने का दावा
सहायक समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया की प्रदेश के एक लाख से ज्यादा सहायक शिक्षक सभी जिलों में आंदोलन कर रहे हैं। हमने शासन के आंदोलन को दबाने वाले आदेश की होली जलाई है। हम वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहे हैं। इस पर विचार करने की जगह प्रशासन हमारे ऊपर कार्यवाही करना चाहता है, जो गलत है। संघ का दावा है कि जेल भरो आंदोलन के ऐलान के बाद पुलिस ने कई शिक्षक नेताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया था।


हड़ताल से स्कूलों में पढ़ाई ठप
छत्तीसगढ़  के सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर 10 अगस्त से पूर्ण सेवा की गणना कर सही वेतन निर्धारण और वेतन विसंगति को दूर करने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। संवर्ग ने 18 अगस्त को ‘ जेल भरो आंदोलन‘ की रणनीति बनाई थी। इस हड़ताल से स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह से ठप है। विद्यालयों में तालाबंदी की स्थिति है, इसलिए राज्य शासन ने हड़ताल पर कड़ाई से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed