फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   teacher tried to misdeed a student who had gone for tuition In Korba

शिक्षक की गंदी नजर: ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा से की दुष्कर्म की कोशिश, किसी तरह बचकर निकली; रोते हुए बताई आपबीती

Sat, 05 Apr 2025 04:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 05 Apr 2025 04:54 PM IST
सार

कोरबा जिले में एक शिक्षक ने आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजन और ग्रामीणों की दी। ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
teacher tried to misdeed a student who had gone for tuition In Korba
आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पसान थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा चीख-पुकार मचाते हुए जान बचाकर भाग निकली। छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद आक्रोशित परिजन व अन्य लोगों ने शिक्षक की पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीण कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं, ताकि इस तरह की हरकत दोबारा कोई शिक्षक न कर सके।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, माध्यमिक शाला में शिक्षक संजय कुमार कठौतिया हेड मास्टर के पद पर पदस्थ है। संजय कुमार किराये के मकान पर गांव में रहता है। शुक्रवार को पढ़ाने के बाद स्कूल से वह अपने घर चला गया। उसके कमरे पर आठवीं कक्षा की दो छात्राएं ट्यूशन पर जाती थी। शुक्रवार को दोनों छात्राएं ट्यूशन पढ़ने गईं। इस दौरान उसने एक छात्रा को यह कहकर वापस भेज दिया कि उसके पिताजी बुला रहे हैं। वहीं, दूसरी छात्रा के साथ वह छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


छात्र शिक्षक की करतूत देखकर एकदम से डर गई और विरोध करते हुए चिल्लाने लगी। इसके बाद वह दरवाजा खोलकर रोती हुई गांव में चल रही पूजा के पांडाल में पहुंची। उसने वहां मौजूद परिजन और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सभी एक होकर शिक्षक के पास पहुंचे और जमकर उसकी पिटाई की। साथ ही इसकी सूचना 112 को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शिक्षक शादीशुदा है और उसकी पत्नी भी शिक्षाकर्मी है, जो बिलासपुर जिले में पदस्थ है। उसके बच्चे भी हैं, जो मां के साथ रहते हैं। आरोपी को जब पड़कर पसान थाना ले जाया गया। उसके बाद महिला स्टाफ नहीं होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा और बांगो थाना से महिला स्टाफ बुलाकर आगे की कार्रवाई पूरी की गई। इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आगे की जांच कार्रवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed