{"_id":"663e358ca1634005cd005974","slug":"teacher-misdeed-girl-student-in-gaurela-pendra-marwahi-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापी गुरु: 12 साल की उम्र से लुटती रही आबरू, वहशी टीचर मिटाता रहा हवस की भूख, गभर्वती होने पर हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापी गुरु: 12 साल की उम्र से लुटती रही आबरू, वहशी टीचर मिटाता रहा हवस की भूख, गभर्वती होने पर हुआ खुलासा
Fri, 10 May 2024 08:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 10 May 2024 08:26 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सारबहरा इलाके में रहने वाले शिक्षक महेंद्र सोनी ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इससे छात्रा गर्भवती हो गई। छात्रा जब स्कूल में पढ़ रही थी, तब उसकी उम्र 12 साल थी। आरोप है कि शिक्षक तभी से छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। अब पीड़िता बालिक हो गई। पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, केस दर्ज होने के बाद इसकी जानकारी आरोपी शिक्षक को हुई तो वह फरार हो गया।। गौरेला पुलिस शिक्षक की तलाश कर रही है। यह पूरा मामला तब प्रकाश आया, जब छात्रा गर्भवती हो गई। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक महेंद्र सोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 पॉक्सो, 294, 342, 376 का, 376 एन और 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच और आरोपी शिक्षक की पतासाजी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन