{"_id":"6366669b377776044c6d2b97","slug":"suspicious-death-of-five-year-old-child-in-anganwadi-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba : आंगनबाड़ी केंद्र में पांच साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, दोस्त के साथ पहुंचा और जमीन पर गिर पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba : आंगनबाड़ी केंद्र में पांच साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, दोस्त के साथ पहुंचा और जमीन पर गिर पड़ा
Sat, 05 Nov 2022 07:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 05 Nov 2022 07:05 PM IST
सार
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले में मेमो के आधार पर बच्चे का शव का पोस्टमार्टम कराया गया है । परिजनों का बयान दर्ज कर जांच के लिए संबंधित करतला थाना को डायरी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पांच साल के बच्चे भावेश की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार को एक आंगनबाड़ी केंद्र में पांच साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बच्चा अपने दोस्तों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा और जमीन पर गिर पड़ा। पता चलने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सालिहाभाटा निवासी जितेंद्र दिवाकर के पांच साल और छह माह के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा भावेश शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने दोस्तों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र जाने के लिए निकला था। वहां पहुंचते ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इसका पता जितेंद्र को पता लगा तो वह मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। बच्चे की मौत से परिवार सहित गांव में मातम की स्थिति है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्याम बाई खैरवार ने बताया कि वह रोज की तरह भावेश को लेने के लिए सुबह 10 बजे उसके घर पहुंची थी, लेकिन तब वह साथ में नहीं आया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे वह गांव में ही रहने वाले अन्य बच्चों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा। यहां वह अचानक से बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद तत्काल ही परिजनों को सूचना दी गई और उसे अस्पताल भेजा गया। अचानक से क्या हुआ, इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन