{"_id":"683ee8883b261e839f0d17c9","slug":"suspicion-of-corruption-in-dudhawa-pond-work-in-kanker-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कांकेर में दुधावा तालाब कार्य में भ्रष्टाचार की आशंका, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कांकेर में दुधावा तालाब कार्य में भ्रष्टाचार की आशंका, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Tue, 03 Jun 2025 06:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 03 Jun 2025 06:03 PM IST
सार
कांकेर नगर पालिका के दुधावा तालाब में बिना निविदा के चल रहे कार्य पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। कांग्रेस ने प्रदर्शन कर निविदा प्रक्रिया सार्वजनिक करने और कार्य रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर नगर पालिका के अधन नगर वार्ड क्रमांक-19 स्थित दुधावा तालाब में चल रहे सफाई और निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका को लेकर विवाद बढ़ गया है। नगर पालिका ने तालाब की सफाई और पौधारोपण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की थी, जिसे 16 मई 2025 को खोला जाना था, लेकिन अब तक निविदा नहीं खोली गई। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है, जिसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस ने नगर पालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निविदा प्रक्रिया में देरी पर नाराजगी जताते हुए पारदर्शिता की मांग की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निविदा प्रक्रिया को तत्काल सार्वजनिक करने और कार्य पर रोक लगाने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन