फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sushil Anand said on CG reservation bill in raipur

Raipur: नए राज्यपाल से आस; सुशील आनंद बोले- राजभवन में लंबित हैं लोगों के अधिकार, बिल के पास होने की उम्मीद

Sun, 12 Feb 2023 02:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 02:51 PM IST
सार

राजभवन में अटके आरक्षण संशोधन बिल विवाद के बीच छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइको को हटा दिया गया है। अब विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे। वर्तमान में वे आंधप्रदेश के राज्यपाल हैं। 
 

विज्ञापन
Sushil Anand said on CG reservation bill in raipur
छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, सुशील आनंद शुक्ला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजभवन में अटके आरक्षण संशोधन बिल विवाद के बीच छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइको को हटा दिया गया है। अब विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे। वर्तमान में वे आंधप्रदेश के राज्यपाल हैं। अब वह अनुसुइया उइके की जगह लेंगे। नए राज्यपाल की नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आरक्षण बिल के पास हो जाने की उम्मीद जताई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नवनियुक्त राज्यपाल का छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी स्वागत करती हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के आम जनता के अधिकार पिछले कुछ महीने से राजभवन में लंबित है। राज्य सरकार ने विधानसभा से सर्वसम्मति से यह आरक्षण संशोधन विधेयक पास कराकर राजभवन में भेजा है।  इसमें सभी समाज के अधिकारों के प्रावधान हैं। राजभवन को भेजा गया था पर ये वहां से हस्ताक्षर नहीं हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलाव से आरक्षण विधेयक के पास होने की उम्मीद जगी
उन्होंने कहा कि अब राज्यपाल के बदलाव से आरक्षण विधेयक के पास होने की उम्मीद जगी है। नए राज्यपाल इस पर शीघ्र निर्णय करेंगे। बिल पर हस्ताक्षर कर कानून का रूप देंगे ताकि आम जनता को उसका अधिकार मिल सके।  

वहीं विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाए जाने पर प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि महामहिम राष्ट्रपति जी ने विश्व भूषण हरिचंदन जी को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ। मैं छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से हमारे नए संवैधानिक अभिभावक का स्वागत करता हूं। 


इसके बाद सीएम ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि हमारी वर्तमान राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके जी अपनी नयी संवैधानिक जिम्मेदारी अब बतौर मणिपुर राज्यपाल निभाएंगी। उनको शुभकामनाएँ। व्यक्तिगत रूप से मैं उन्हें अपनी बड़ी बहन मानता हूँ। मुझे इस बात की पीड़ा हमेशा रहेगी कि भाजपा ने उन्हें उनकी भावनाओं के अनुरूप काम नहीं करने दिया।


जानें कौन हैं विश्व भूषण हरिचंदन
84 वर्षीय हरिचंदन ओडिशा के भुवनेश्वर और चिल्का विधानसभा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 1971 में जनसंघ के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। इसके बाद वे 1977 में जनता पार्टी गठित होने तक वे जनसंघ के आंध्र महासचिव रहे। हरिचंदन जनसंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रहे। साल 1980 से 1988 तक वे बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 2004 में आंध्र प्रदेश की बीजेपी और बीजेडी सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी का भी निर्वहन किया। 

महामहिम राष्ट्रपति जी ने श्री विश्व भूषण हरिचंदन जी को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ।

मैं छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से हमारे नए संवैधानिक अभिभावक का स्वागत करता हूं।

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 12, 2023

 

हमारी वर्तमान राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके जी अपनी नयी संवैधानिक जिम्मेदारी अब बतौर मणिपुर राज्यपाल निभाएंगी। उनको शुभकामनाएँ।

व्यक्तिगत रूप से मैं उन्हें अपनी बड़ी बहन मानता हूँ।

मुझे इस बात की पीड़ा हमेशा रहेगी कि भाजपा ने उन्हें उनकी भावनाओं के अनुरूप काम नहीं करने दिया।

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 12, 2023

 

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। pic.twitter.com/rLSrQvuE1U

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2023

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed