फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Surajpur SP line attached Incharge of Police Station Kotwali Basant Khalkho after he was seen beating a man for allegedly violating lockdown guidelines in viral video

छत्तीसगढ़: युवक की पिटाई करते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, एसपी ने की कार्रवाई

Mon, 24 May 2021 09:12 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 24 May 2021 09:12 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कथित तौर पर लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने पर एक पुलिसकर्मी ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
 

विज्ञापन
Surajpur SP line attached Incharge of Police Station Kotwali Basant Khalkho after he was seen beating a man for allegedly violating lockdown guidelines in viral video
युवक को पीटते सूरजपुर कोतवाली के प्रभारी बसंत खलखो - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप फैला हुआ है। ऐसे में तमाम राज्यों ने अपने यहां कोरोना के मामलों को नियंत्रित करने के लिए सख्त लॉकडाउन लागू कर रखा है। छत्तीसगढ़ में भी लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं, राज्य में लगाए गए प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के कंधों पर है। हालांकि, प्रदेश की पुलिस लोगों से सख्ती के नाम पर ज्यादती करती नजर आ रही है। दरअसल, राज्य के सूरजपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर एक युवक पर डंडा बरसाते नजर आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया। 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बता दें, युवक की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब लोग छत्तीसगढ़ पुलिस की काफी आलोचना कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में संज्ञान लेते हुए सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने कोतवाली थाना प्रभारी बसंत खलखो को लाइन अटैच कर दिया। मालूम हो कि सूरजपुर कोतवाली के थाना प्रभारी बसंत खलखो ने कथित तौर पर कोरोना लॉकडाउन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर एक व्यक्ति की पिटाई की, जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

 

स्कूटी लेकर फरार हुआ चालक 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लॉकडाउन के समय, चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार युवकों को पुलिस ने रोका लिया, जिसमें एक शख्स पर पुलिसकर्मी जैसे ही लाठी बरसाता है, स्कूटी पर सवार युवक मौका पाकर भागने लगता है। पुलिसकर्मी भी उसका पीछा करते हैं, लेकिन पकड़ नहीं पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed