फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Surajpur district tops the state in health services on Atal Monitoring Portal

Chhattisgarh: अटल मॉनिटरिंग पोर्टल पर सूरजपुर जिला स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे प्रदेश में अव्वल

Sat, 17 May 2025 08:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 17 May 2025 08:21 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2024-25 की अटल मॉनिटरिंग पोर्टल रैंकिंग में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
Surajpur district tops the state in health services on Atal Monitoring Portal
अटल मॉनिटरिंग पोर्टल पर सूरजपुर जिला स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे प्रदेश में अव्वल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2024-25 की अटल मॉनिटरिंग पोर्टल रैंकिंग में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गुणवत्ता, प्रभावशीलता और पहुँच को दर्शाती है।
विज्ञापन


अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक पक्षों का आकलन किया जाता है। इस मूल्यांकन में सूरजपुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों के माध्यम से जनसामान्य तक उत्तम सेवाएं पहुँचाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, जन-जागरूकता अभियान, तथा सेवा प्रदाय की सतत निगरानी ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में और सीएमएचओ के डी पैकरा, सिविल सर्जन डॉ अजय मरकाम एवं डीपीएम प्रिंस जायसवाल के कुशल नेतृत्व एवं चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कलेक्टर द्वारा नियमित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की जाती है और सभी स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed