फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Student going to give 10th exam died in road accident

Sakti: 10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 10 Mar 2023 12:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क,सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क,सक्ती Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Mar 2023 12:14 PM IST
सार

यह हादसा छपोरा-अमलीडीह मुख्यमार्ग मे हुआ है। बताया जा रहा है की छात्र को सीमेंट से भरे ट्रेलर वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Student going to give 10th exam died in road accident
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले मे आज शुक्रवार को 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रहें छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा छपोरा-अमलीडीह मुख्यमार्ग मे हुआ है। बताया जा रहा है की छात्र को सीमेंट से भरे ट्रेलर वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ललित चंद्रा से मिली जानकारी के मुताबिक, मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदा का रहने वाला प्रताप मनहर उम्र 16 वर्ष जोकि शासकीय स्कूल के 10वीं कक्षा का छात्र था। जो शुक्रवार सुबह 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने के लिए अपने घर से पिरदा के परीक्षा केंद्र जाने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। वह छपोरा अमलीडीह मुख्यमार्ग के पास पहुंचा था। उसी समय सीमेंट से भरे ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार छात्र को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की छात्र ट्रेलर वाहन के चक्के के बीच आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई है। फिलहाल पुलिस मार्ग कायम कर घटना की जांच मे जुटी हुई है। बताया जा रहा है की हादसे के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गया है। ट्रेलर चालक की तलाश पुलिस कर रही है ट्रेलर को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed