फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Step sons killed their father after a dispute in Ambikapur

Murder In Ambikapur : पिता ने खाने के लिए नहीं दी मछली तो सौतेले बेटों ने कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 24 Jul 2023 05:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 24 Jul 2023 05:05 PM IST
सार

सौतेले बेटों ने विवाद होने के बाद अपने पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि खर्च के रुपये न देने को लेकर पिता और बेटों के बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Step sons killed their father after a dispute in Ambikapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर से लगे कांतिप्रकाशपुर में सौतेले बेटों ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से सिर और गले में कई बार वार कर नृशंस हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग है। पिता और बेटों के बीच घर खर्च के लिए रुपये न देने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो हत्या का कारण बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके उसे पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कल्लू बखला की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद कल्लू बखला ने तीन बच्चों की मां से दूसरा विवाह किया था। दूसरी पत्नी के दो बेटे नेगी (18) और एक नाबालिग बेटा व एक बेटी है। वर्तमान में वह अपनी दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। उसके दोनों सौतेले बेटे कबाड़ बीनने का काम करते हैं। वहीं, कल्लू बखला खेती का काम करता था। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, कल्लू बखला रविवार रात मछली लेकर आया था। उसने अपनी सौतेली बेटी को मछली खाने को दी, लेकिन दोनों बेटों को यह कहते हुए मछली खाने को नहीं दी कि वे घर खर्च के लिए पैसे नहीं देते, इसलिए उन्हें अच्छा खाना नहीं मिलेगा। इसे लेकर बेटों से उसका विवाद हुआ जो रात में बढ़ता चला गया। विवाद के बाद सुबह करीब चार बजे दोनों बेटों ने कुल्हाड़ी निकाल से पिता कल्लू बखला के सिर और गले पर कई बार वार कर दिए। कल्लू ने भागने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। उसका शव घर के बाद पड़ा मिला। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबिकापुर सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि कांतिप्रकाशपुर में कल्लू बखला (48) की सोमवार सुबह दो सौतेले बेटों ने कुल्हाड़ी से कई बार वार कर नृशंस हत्या कर दी। परिजनों का बयान लेने पर पता चला कि कल्लू बखला के सौतेले बेटों ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed