फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   State Congress held a meeting regarding 2023 elections in Chhattisgarh

Raipur: मिशन 2023 को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी बैठक, पुनिया और सीएम बघेल ने पदाधिकारियों संग बनाई रणनीति

Fri, 28 Oct 2022 02:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Oct 2022 02:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी को प्रदेश प्रभारी के द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिनका इसका क्रियान्वयन हमको करना है। वहीं केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स का दुरुपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
State Congress held a meeting regarding 2023 elections in Chhattisgarh
बैठक को लेकर जानकारी देते सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर बड़ी बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रदेश में होने वाले 2023 के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा आज की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। निर्देश दिए गए कि एक बेहतर समन्वय के साथ में आगे काम किया जाए। वहीं बैठक में दो प्रस्ताव भी पारित हुए। आगे चुनाव की रणनीति किस प्रकार हो कैसे हमें जाना है इन बिंदुओं पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी को प्रदेश प्रभारी के द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिनका क्रियान्वयन हमको करना है। वहीं केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय पुलिस नाम की कोई चीज होती नहीं है, कानून व्यवस्था राज्य की होती है। उन्होंने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स का दुरुपयोग किया जा रहा है। केंद्र सरकार की मंशा पर उन्होंने कहा कि भीमा मंडावी की हत्या हुई थी उसका क्या अपडेट है? अभी तक कोई नहीं पूछ रहा है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नक्सल मोर्चे पर लड़ाई लड़ने पर सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि शहरी नक्सल के नाम से प्रताड़ित करने का बात होती है और सुधा भारद्वाज को शहरी नक्सली बताकर अंदर कर दिया गया है। भाजपा के खिलाफ होंगे तो धर्म विरोधी हो जाएंगे। अगर प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ होंगे तो राष्ट्रद्रोही हो जाते हैं।

छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी को लेकर सीएम ने कहा 80 से 85% खरीदी हो गई है। बारदाने की कमी को लेकर बोले कि आने वाले समय में और बरदाना उपलब्ध होगा, जो जूट कमिश्नर है उससे लगातार हमारे अधिकारी बातचीत कर रहे हैं। पिछले साल की तरह इस साल किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पिछले साल कोरोना काल के चलते जूट मिल ही बंद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed