{"_id":"6401a020fd501429bc076c87","slug":"stabbed-to-death-with-scissors-in-raipur-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: पैसों के विवाद में गई जान, आरोपी ने कैंची से वार कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: पैसों के विवाद में गई जान, आरोपी ने कैंची से वार कर उतारा मौत के घाट
Fri, 03 Mar 2023 12:52 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:52 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के समता कॉलोनी स्थित कृष्णा एडलब्स के पास दो युवकों के बीच पुरानी रंजिश और बीती रात को पैसों के लेन-देन को लेकर जमकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
कैंची से वार कर उतारा मौत के घाट आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के समता कॉलोनी स्थित कृष्णा एडलब्स के पास दो युवकों के बीच पुरानी रंजिश और बीती रात को पैसों के लेन-देन को लेकर जमकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी युवक ने दूसरे युवक के जांघ पर कैंची से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बाद में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि जोरापारा मौदहापारा निवासी 19 वर्षीय आरोपी रोहित यादव फूल सजावट का काम करता है। विवाद के दौरान उसने अपने पास रखी कैंची से 19 वर्षीय प्रियांशु अग्रवाल के जांघ पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद अग्रवाल के कुछ साथी भाग निकले।
विज्ञापन
अधिक खून बहने से हुई मौत
आस-पास के लोग उसे नजदीक के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जहां अधिक खून बहने से अस्पताल में इलाज के दौरान प्रियांशु की मौत हो गई। आरोपी रोहित की समता कॉलोनी के पास फ्लावर डेकोरेशन की दुकान है। उसे आस-पास के दुकानदार भी जानते हैं। जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
उगाही का काम करता था आरोपी
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर अरुण यादव के संपर्क में था। उस पर उगाही का भी आरोप है। वह उधारी वसूली और ब्याज वसूली का काम भी करता था। उसके पीछे और किन-किन बदमाशों का हाथ है, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।