फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   SP leader Shivpal Singh Yadav targets BJP on Arvind Kejriwal arrest

UP News: 'लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है भाजपा', केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर BJP पर बरसे शिवपाल सिंह

Fri, 22 Mar 2024 08:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: श्याम जी. Updated Fri, 22 Mar 2024 08:51 PM IST
सार

सपा के राष्टीय महासचिव प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है।
 

विज्ञापन
SP leader Shivpal Singh Yadav targets BJP on Arvind Kejriwal arrest
शिवपाल सिंह यादव

विस्तार

सपा के राष्टीय महासचिव प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने रसूलपुर के बुधबाजार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भाजपा को घेरा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को नहीं मानती है। तानाशाही के रास्ते पर जा चुकी है, इसीलिए गुरुवार को ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता के चुने ही लोगों को गिरफ्तार कराया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी ईडी के जरिए गिरफ्तार किया गया है। झूठे मुकदमे लगाए गए हैं। भाजपा के लोग झूठ बहुत बोलते हैं, बहुत वादे करते हैं पर पूरे नहीं करते। भाजपा वाले बोले थे कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी देंगे और भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पिछली बार भाजपा ने बेईमानी करके धर्मेंद्र यादव को हरा दिया था, लेकिन इस बार बेईमानी नहीं होने देंगे। इस मौके पर विधायक ब्रजेश यादव, पूर्व विधायक ओमकार सिंह यादव, प्रधान गंगा सिंह यादव, रूपेंद्र यादव, लताफत हुसैन, गजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। इससे पहले जरीफनगर में चुनावी सभा की। इसमें भाजपा निशाने पर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed