फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Son killed father for refusing to drink alcohol in chhattisgarh Rajnandgaon

राजनांदगांव में पिता को त्रिशूल से मार डाला: नशे में धुत बेटा घर में कर रहा था हंगामा, समझाया तो जान ले ली

Mon, 03 Apr 2023 06:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Apr 2023 06:33 PM IST
सार

थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि, सूचना मिली थी कि गांव में नशे की हालत में एक युवक हंगामा कर रहा है। पुलिस पहुंची तो ग्रामीण पहले ही मौजूद थे। आरोपी ने अपने पिता की हत्या कर दी थी। आरोपी खेमलाल नासिक में रोजी-मजदूरी करता था। 

विज्ञापन
Son killed father for refusing to drink alcohol in chhattisgarh Rajnandgaon
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बेटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नशा करने से मना करने पर रविवार रात एक युवक ने अपने ही पिता की जान ले ली। युवक नशे में धुत होकर घर पहुंचा था और मारपीट व हंगामा कर रहा था। मना करने पर युवक ने मंदिर में रखा त्रिशूल अपने पिता को घोंप दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम हीरापुर निवासी दुखू राम वर्मा का बेटा खेमलाल वर्मा रविवार रात नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। आते ही खेमलाल ने शोर मचाना और मारपीट करना शुरू कर दिया। दुखू राम ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। घर में शोरगुल की आवाज सुनकर किसी ने डायल-112 को सूचना दे दी। इससे पहले कि पुलिस पहुंचती खेमलाल ने अपने पिता की जान ले ली। 
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि दुखू राम के समझाने पर आरोपी खेमलाल भड़क गया। गुस्से और नशे में वह पास ही शीतला माता मंदिर पहुंचा और वहां रखे लोहे के त्रिशूल को निकालकर पिता पर हमला कर दिया। एक के बाद एक किए गए कई वार से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि, सूचना मिली थी कि गांव में नशे की हालत में एक युवक हंगामा कर रहा है। पुलिस पहुंची तो ग्रामीण पहले ही मौजूद थे। आरोपी ने अपने पिता की हत्या कर दी थी। आरोपी खेमलाल नासिक में रोजी-मजदूरी करता था। वह कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। आरोपी नशे का आदी है और शराब व गांजे जैसे नशे का लगातार सेवन करता रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed