फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Social worker gave message of road safety by becoming Yamraj SP led a unique initiative in Jashpur

Jashpur: यमराज बनकर समाजसेवी ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, एसपी ने की अनोखी पहल की अगुवाई

Sun, 12 Jan 2025 01:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 12 Jan 2025 01:55 PM IST
सार

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जशपुर जिला मुख्यालय के महाराजा चौक में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यमराज के रूप में अवतरित हुए समाजसेवी केसर हुसैन ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Social worker gave message of road safety by becoming Yamraj SP led a unique initiative in Jashpur
सड़क सुरक्षा का संदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जशपुर जिला मुख्यालय के महाराजा चौक में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यमराज के रूप में अवतरित हुए समाजसेवी केसर हुसैन ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। "हेलमेट कहाँ है बच्चा? जिस दिन एक्सीडेंट हो गया, यमलोक ले जाऊंगा," जैसे संवादों से उन्होंने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने का बड़ा संदेश दिया।

विज्ञापन


इस अनोखे अभियान की अगुवाई जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शशिमोहन सिंह ने की। एसपी ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया, जबकि नियम तोड़ने वालों को यमराज के चेतावनी भरे संवाद सुनने पड़े।

विज्ञापन


एसपी शशिमोहन सिंह ने अमर उजाला को बताया कि "सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का बड़ा कारण वाहन चालकों द्वारा हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग न करना है। इसे रोकने के लिए पुलिस विभाग जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। चालान तो हम करते ही हैं, लेकिन यमराज का चालान सीधा यमलोक ले जाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक नियमों के पालन का यह अनोखा तरीका लोगों को खूब पसंद आया। बाइक चालक विक्रांत ने कहा, "यमराज द्वारा धरती पर उतरकर चेतावनी देना दिखाता है कि हम कानून का पालन नहीं कर रहे। यह पहल न केवल जागरूक करती है, बल्कि डर भी पैदा करती है, जिससे लोग नियमों का पालन करने लगेंगे।"


जागरूकता का संदेश
एसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को मनोरंजक तरीके से जागरूक करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से लोग हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट बांधने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने को अपनी आदत बनाएंगे। सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत गुड सेमेरिटीन कानून के बारे में भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed