{"_id":"64ca535f8e1169bea5091096","slug":"snake-catcher-died-due-to-cobra-bite-in-durg-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg News : सांप पकड़ने वाले को रेस्क्यू करते समय कोबरा ने काटा, घर में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg News : सांप पकड़ने वाले को रेस्क्यू करते समय कोबरा ने काटा, घर में हुई मौत
Wed, 02 Aug 2023 06:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 02 Aug 2023 06:30 PM IST
सार
दुर्ग में सांप के डसने से सांप पकड़ने वाले की मौत हो गई। स्नेक कैचर कोबरा सांप को रेस्क्यू करने गया थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
स्नेक कैचर हीरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के एक स्नेक कैचर (सांप पकड़ने वाला) को सांप पकड़ना महंगा पड़ गया। सांप को पकड़ने के दौरान सांप ने स्ने कैचर को डस लिया। सांप काटने के बाद स्नैक कैचर को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा जा सका, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
भिलाई के सूर्या मॉल के पास रहने वाला स्नैक कैचर हीरा जेवरा सिरसा कोबरा सांप को रेस्क्यू करने गया थे। हीरा ने कोबरा को रेस्क्यू करके एक डिब्बे में बंद कर दिया था। इसके बाद स्नेक कैचर हीरा ने सांप को डिब्बे से बाहर निकला दिया। कोबरा ने बाहर आते ही स्नैक कैचर हीरा को डस लिया। घटना के बाद हीरा को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया और वह सीधा घर वापस आ गया। स्नैक कैचर की घर ही में मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीण एएसपी अनंत साहू ने बताया कि कोबरा सांप रेस्क्यू करते समय स्नैक कैचर को सांप ने काटा लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले की जांच में जुट ही है।
विज्ञापन