फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   skeleton found on hill of missing ninth class girl student in raigarh

Raigarh: नौंवी की छात्रा का पहाड़ी पर मिला कंकाल, तीन माह पहले हुई थी लापता, परिजनों ने कपड़ों से पहचान की

Mon, 26 Dec 2022 01:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Dec 2022 01:44 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि चौहान परिवार की 16 साल की बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा थी। वह सितंबर माह में अचानक गुमशुदा हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब बेटी का पता नहीं चला तो उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गांव वालों की सूचना पर परिजन भी पहुंचे थे। 

विज्ञापन
skeleton found on hill of missing ninth class girl student in raigarh
पहाड़ी से हड्डियों के टुकड़े एकत्र करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नौवीं कक्षा की एक छात्रा का कंकाल मिला है। छात्रा करीब तीन माह पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने कंकाल के पास ही मिले कपड़ों और मोबाइल से छात्रा की पहचान की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भिजवा दिया है। अभी तक छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला चक्रधर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




पुलिस को सूचना मिली कि भेलवा टिकरा गांव के पास एक पहाड़ी के जंगल में नरकंकाल पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस पहुंची और कंकाल के टुकड़े एकत्र किए। वहीं पास में पुलिस को एक फ्रॉक और मोबाइल भी मिला है। नरकंकाल मिलने की जानकारी पर गांव का चौहान परिवार भी वहां पहुंच गया। कपड़ों से अपनी गुमशुदा बेटी के रूप में कंकाल की पहचान की। 
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि चौहान परिवार की 16 साल की बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा थी। वह सितंबर माह में अचानक गुमशुदा हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब बेटी का पता नहीं चला तो उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गांव वालों की सूचना पर परिजन भी पहुंचे थे। उन्होंने मोबाइल और कपड़ों से बच्ची की शिनाख्त की है। फिलहाल जांच के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed