{"_id":"4d0c1c682dc3628dc1e83d7a054d25ce","slug":"six-men-gang-rape-minor-girl-in-rajnandgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 लोगों ने किया नाबालिग से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 लोगों ने किया नाबालिग से गैंगरेप
टीम डिजिटल/अमर उजला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Jun 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से 6 लोगों ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया।
विज्ञापन
आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। घटना राजनांदगांव के अमाटोला गांव में घटी। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबर के मुताबिक पीड़िता सुबह सुबह एक विवाह समारोह के बाद अपने घर लौट रही थी। पीड़िता को अकेले देख आरोपी उसे घसीट कर नजदीक के एक जंगल ले गए और उससे गैंगरेप किया।
घटना के बाद आरोपी पीड़िता को जंगल में छोड़ गए। किसी तरह पीड़िता खुद अपने परिवार के पास वापस लौटी और परिजनों को पूरी बात बताई।
परिवार वालों ने 6 लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। पीड़िता को जिला अस्पताल भेजा गया जहां जांच में गैंगरेप की पुष्टि की गई है।