फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Signs of monsoon intensifying in Chhattisgarh, rain and thunderstorm alert for the next three days

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज होने के संकेत, अगले तीन दिन बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Fri, 19 Jun 2026 10:24 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 19 Jun 2026 10:24 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने धीरे-धीरे अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है, जिससे उमस और भीषण गर्मी से लोगों को आंशिक राहत मिली है।

विज्ञापन
Signs of monsoon intensifying in Chhattisgarh, rain and thunderstorm alert for the next three days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने धीरे-धीरे अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है, जिससे उमस और भीषण गर्मी से लोगों को आंशिक राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं अगले चार से पांच दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई गई हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पंजाब से बिहार तक सक्रिय मौसमी द्रोणिका और विदर्भ से दक्षिण भारत तक बने सिस्टम का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। इसी वजह से कई इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। केशकाल और छिंदगढ़ में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा हुई, जबकि कांकेर, गंडई, जगदलपुर, बोराई, बड़े राजपुर, कुआकोंडा, माकड़ी और दुर्ग में 2-2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पिपरिया, धमधा, बड़े बचेली, राजनांदगांव, चारामा, तोंगपाल, खड़गांव और भीमभोरी में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed