Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Shopping in Raipurs markets on Dhanteras 2026

धनतेरस पर रायपुर के बाजार रहे गुलजार: रात तक हुआ कारोबार; सराफा, ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट में हुई 'धनवर्षा'

Sat, 07 Nov 2026 09:18 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 09:18 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धनतेरस पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सुबह से देर रात तक शहर के मॉर्केट में लोगों की चहल-पहल देखी गई। लोगों की भीड़ के कारण दुकानें आधी रात तक खुली रहीं। बाइक, कार और इलेक्ट्रिक गैजेट्स की डिलीवरी के लिए शोरूम में लोगों की भारी भीड़ रही।

विज्ञापन
Shopping in Raipurs markets on Dhanteras 2026
बाजार में लोगों की भारी भीड़ - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धनतेरस पर बाजार गुलजार रहे। लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से देर रात तक शहर के मॉर्केट में लोगों की चहल-पहल देखी गई। लोगों की भीड़ के कारण दुकानें आधी रात तक खुली रहीं। बाइक, कार और इलेक्ट्रिक गैजेट्स की डिलीवरी के लिए शोरूम में लोगों की भारी भीड़ रही। लोग लाइन लगाकर खड़े रहे। धनतेरस पर कारोबार की बात करें, तो सबसे ज्यादा ऑटोमोबाइल, सराफा और कारोबार रियल एस्टेट में हुआ।  लोगों भारी भीड़ की वजह से जयस्तंभ चौक सहित कई जगह जाम लगे रहे। लोगों को पार्किंग के लिये भी जगह नहीं मिली। सभी पार्किंग फुल रहे। वाहनों की बुकिंग नवरात्रि और पुष्य नक्षत्र से शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन



विज्ञापन







छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और कैट के मुताबिक रायपुर में 2500 करोड़ का कारोबार हुआ। वहीं प्रदेशभर में 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हुआ। राडा के मुताबिक, रायपुर में 12 हजार दोपहिया और 3000 कारें बिकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑटोमोबाइल सेक्टर: जमकर हुई खरीदारी, पहले से बुकिंग
लोग धनतेरस पर वाहन खरीदने के लिए नवरात्रि और पुष्य नक्षत्र में ही बुकिंग कर ली थी। रायपुर डीलर्स ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (राडा) के अनुसार, राजधानी में  3 हजार कारों, 12 हजार दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। वहीं प्रदेशभर में 1.30 लाख दोपहिया और 10 हजार से ज्यादा कारें बेची गई। 10 हजार ट्रैक्टर, कमर्शियल वाहन, जेसीबी और तिपहिया वाहनों की भी खूब बिक्री हुई। राडा का दावा है कि धनतेरस से लेकर दिवाली तक ऑटोमोबाइल सेक्टर में 3300 करोड़ रुपए से ज्यादा कारोबार होगा। प्रदेशभर में 10 हजार से ज्यादा कारें, 1.30 लाख दोपहिया, 10 हजार ट्रैक्टर, कमर्शियल वाहन, जेसीबी व थ्री-व्हीलर बिके। व्यापारिक संगठनों ने प्रदेशभर में 500 करोड़ से ज्यादा कारोबार होने का दावा किया है। 







सराफा बाजार: चांदी के सिक्कों की मांग
इस बार सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह से सराफा बाजार में जमकर लोगों की भीड़ देखी गई। सदर बाजार, मालवीय रोड, लाखे नगर, सुंदर नगर, रायपुरा, शंकर नगर, हलवाई लेन और पंडरी सहित शहर के ज्वेलरी शोरूम में देर रात तक जमकर खरीदारी हुई। इस दौरान बाजारों में हल्के वजन की ज्वेलरी खूब बिकी। सदर बाजार के ज्वेलरी दुकान में खरीदारी कर रही लोग सोने के सिक्के,सोने के जेवर, चांदी की मूर्तियां,चांदी के बर्तन,  मछली, कछुए और सजावटी सामान की मांग करते रहे। रायपुर के सदर बाजार में खरीदारी करने पहुंची प्रियंका सिंह ने बताया कि इस बार चांदी की पायल ले रही हूं। सोना अभी भी महंगा है, इसलिये चांदी की खरीदारी कर रही हूं। 






कपड़े और सजावट सामान की जमकर खरीदारी
धनतेरस पर राजधानी के मालवीय रोड, गोलबाजार, शास्त्री बाजार, आमापारा, कटोरातालाब, लाखेनगर,  पुरानी बस्ती और पंडरी के बाजारों में जमकर भीड़ रही। कपड़े, जूते, श्रृंगार सामग्री, होम डेकोरेशन और पूजा सामग्री की जमकर बिक्री हुई। विशेष ऑफर और नए स्टॉक की वजह से ब्रांडेड के साथ स्थानीय दुकानों पर भी ग्राहक की जमकर भीड़ देखी गई।






रिएल एस्टेट: शुभ मुहूर्त में हुई रजिस्ट्री 
धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी के साथ ही प्लाट, मकान, फ्लैट की भी खरीदारी देखने को मिली। शुभ मुहूर्त में रजिस्ट्री करवाने के लिये लोग पहले से ही कॉलोनाइजर्स से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के साथ ही बुकिंग कर लिये थे। रायपुर, नवा रायपुर, मोवा- सड्डू, अम्लेश्रर, कचना, बोरिया कला, सेज बहार जमीन की रजिस्ट्री हुई। रायपुर और वीआईपी तिराहा स्थित पंजीयन कार्यालयों में बड़ी संख्या में रजिस्ट्रियां हुईं। रजिस्ट्री कराने पहुंचे मनोज साहू ने बताया कि वे बहुत पहले ही धनतेरस पर प्लाट की रजिस्ट्री करवाने का प्लान बना चुके थे। 






इनका कहना है

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि इस बार की दिवाली में छत्तीसगढ़ के व्यापार एवं उद्योग जगत में एक अभूतपूर्व उत्साह, नई ऊर्जा और जबरदस्त तेजी देखने को मिली।  प्रदेश भर के छोटे-बड़े बाजारों में सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे व्यापारी समाज के चेहरों पर खुशी की लहर है।




कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि इस बार की दिवाली में रिकॉर्ड खरीदारी हुई। ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर उछाल देखा जा रहा है। सराफा और रियल एस्टेट में भी बूम रहा। 


राडा के अध्यक्ष कैलाश खेमानी ने बताया कि इस बार की रिकॉर्ड खरीदारी से सब व्यापारी खुश हैं। कई साल बाद प्रदेशभर में दिवाली के दौरान 1.50 लाख से ज्यादा वाहन बिके। 

छत्तीसगढ़ क्रेडाई के अध्यक्ष पंकज लाहोटी ने कहा कि रियल एस्टेट का कारोबार बेहतर रहा। रजिस्ट्री प्रक्रिया में सुधार का असर देखने को मिला है। अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगने से इस बार संपत्तियों की बिक्री बढ़ी है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed