फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   shopkeeper and his associates were assaulted with weapons In Raigarh

Raigarh: हथियार के दम पर दुकानदार और उसके साथियों के साथ की मारपीट, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 06:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Dec 2024 06:41 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में दुकान संचालक और उसके साथियों के साथ मारपीट कर नकदी रकम लूटकर फरार होने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
shopkeeper and his associates were assaulted with weapons In Raigarh
हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरसिया थाना क्षेत्र में हथियार के दम पर दुकान संचालक और उसके साथियों के साथ मारपीट कर नकदी रकम लूटकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हालहुली का रहने वाला कृपालू सिदार गांव में ही किराना दुकान का संचालन करता है। पीड़ित युवक ने खरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कल रात गांव में एक परिवार के यहां शादी का आयोजन हो रहा था, जिसमें शामिल होने आरोपी रामतोप सिदार निवासी पनझर उनके गांव पहुंचा था। गांव में शादी समारोह की वजह से पीड़ित देर रात 11 बजे तक दुकान खोलकर रखा हुआ था। इसी बीच चोरी की नीयत से उसकी दुकान में आरोपी युवक रामतोप सिदार पहुंचा इसकी भनक लगते ही पीड़ित ने उससे पूछताछ की तो आरोपी युवक एयर पिस्टर और खुखरी निकालकर उसे डराते धमकाते हुए मारपीट शुरू की दी। 
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपी के द्वारा मारपीट करने से वह हो हल्ला करना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास मौजूद उसके साथ उसे बचाने जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने हथियार दिखाकर उनके साथ भी मारपीट करते हुए दुकान के गल्ले में रखे नगदी रकम 9 हजार 360 रूपये लेकर फरार हो गया। हथियार के दम पर लूट की शिकायत खरसिया थाने में दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एयर गन, खुखरी के अलावा अन्य हथियार बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed