फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Shooting of Bollywood movie completed in Chhattisgarh: Actress Ashnoor liked Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में पूरी हुई बॉलीवुड मूवी की शूटिंग: एक्ट्रेस अशनूर को भाया छत्तीसगढ़,फिल्म में दिखेगी रायपुर की झलक

Tue, 12 Sep 2023 07:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 12 Sep 2023 07:12 PM IST
सार

रायपुर, नवा रायपुर और राजिम में पिछले 19 दिनों से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। 'शादी में ज़रूर आना' फेम रत्ना सिन्हा ट्राइजेंट मीडिया वर्क्स एलएलपी के बैनर तले इस हिन्दी फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। अकुल त्रिपाठी इसे निर्देशित कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Shooting of Bollywood movie completed in Chhattisgarh: Actress Ashnoor liked Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में पूरी हुई बॉलीवुड मूवी की शूटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। रायपुर, नवा रायपुर और राजिम में पिछले 19 दिनों से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। 'शादी में ज़रूर आना' फेम रत्ना सिन्हा ट्राइजेंट मीडिया वर्क्स एलएलपी के बैनर तले इस हिन्दी फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। अकुल त्रिपाठी इसे निर्देशित कर रहे हैं। 

विज्ञापन


फिल्म के कलाकार आदिल खान और अशनूर कौर,  निदेशक अकुल त्रिपाठी आज छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के सलाहकार गौरव द्विवेदी के साथ मीडिया से रू-ब-रू हुए। द्विवेदी ने प्रेस-वार्ता में बताया कि इस फिल्म में रायपुर के महादेव घाट, तेलीबांधा तालाब, वीआईपी रोड, राजिम और नवा रायपुर के लोकेशन को दिखाया गया है। यहां फिल्माए गए दृश्य हमारे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेंगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की फिल्म पॉलिसी से आकर्षित होकर बड़े निर्माता-निर्देशक बॉलीवुड से फिल्मों की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।
विज्ञापन


'अभिनेत्री अशनूर कौर को भाया छत्तीसगढ़'
अभिनेता आदिल खान ने मीडिया के साथ इस फिल्म में काम करने का सुखद अनुभव साझा किया। वे निर्देशक अकुल त्रिपाठी और प्रोड्यूसर रत्ना सिन्हा के साथ काम कर बेहद उत्साहित हैं। अभिनेत्री अशनूर कौर ने छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य की तारीफ करते हुए कहा कि वे यहां दोबारा जरुर आना चाहेंगी। फिल्म के निर्देशक अकुल त्रिपाठी ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ के लोगों के सरल स्वभाव से बहुत प्रभावित हुए हैं। यहां शूटिंग के दौरान उन्हें शासन -प्रशासन से हर तरह का सहयोग मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed