फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Shiv Mahapuran Katha of Pandit Pradeep Mishra in Amleshwar: Traffic advisory issued in traffic system

अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा: यातायात व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Sun, 26 May 2024 05:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 26 May 2024 05:31 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत अमलेश्वर में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) का शिव महापुराण कथा आयोजन किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है।

विज्ञापन
Shiv Mahapuran Katha of Pandit Pradeep Mishra in Amleshwar: Traffic advisory issued in traffic system
कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत अमलेश्वर में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) का शिव महापुराण कथा आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 26 मई से दो जून तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है।

विज्ञापन


कथा स्थल थाना अमलेश्वर के सामने मुख्य मार्ग से लगा हुआ है। सामान्य दिनों में भी रायपुरा चौंक से महादेव घाट रोड में यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। श्रद्धालुओं के सुगमता और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर शहर की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए ट्राफिक चार्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय क़ी धर्म पत्नी कौशल्या देवी को शिव महापुराण कथा सुनने के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान उन्होंने सातों दिन कथा स्थल पहुंचने क़ी बात कही हैं। साथ ही शिव महापुराण के विशाल आयोजन के लिये बधाई दी हैं। साथ ही शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल को शिव महापुराण के लिये आमंत्रण पत्र सौंप कर आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक से बचने इन रास्तों का करें इस्तेमाल 

  • भाठागांव चौक,रायपुर से काठाडीह मार्ग होते हुए खुड़मुड़ा नदी पुल से ग्राम उफरा से अमलेश्वर कथा स्थल
  • टाटीबंध रायपुर से कुम्हारी चौक- ग्राम परसदा -ग्राम मगरघटा -ग्राम भोथली से अमलेश्वर कथा स्थल
  • रायपुरा से अमलेश्वर की ओर का नियमित यातायात निर्बाध रहेगा। भीड़ को देखते हुए वे भी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed