{"_id":"6653248ab4d3b14592029dc5","slug":"shiv-mahapuran-katha-of-pandit-pradeep-mishra-in-amleshwar-traffic-advisory-issued-in-traffic-system-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा: यातायात व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा: यातायात व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Sun, 26 May 2024 05:31 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 26 May 2024 05:31 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत अमलेश्वर में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) का शिव महापुराण कथा आयोजन किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है।
विज्ञापन
कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत अमलेश्वर में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) का शिव महापुराण कथा आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 26 मई से दो जून तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है।
विज्ञापन
कथा स्थल थाना अमलेश्वर के सामने मुख्य मार्ग से लगा हुआ है। सामान्य दिनों में भी रायपुरा चौंक से महादेव घाट रोड में यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। श्रद्धालुओं के सुगमता और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर शहर की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए ट्राफिक चार्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय क़ी धर्म पत्नी कौशल्या देवी को शिव महापुराण कथा सुनने के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान उन्होंने सातों दिन कथा स्थल पहुंचने क़ी बात कही हैं। साथ ही शिव महापुराण के विशाल आयोजन के लिये बधाई दी हैं। साथ ही शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल को शिव महापुराण के लिये आमंत्रण पत्र सौंप कर आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
ट्रैफिक से बचने इन रास्तों का करें इस्तेमाल
- भाठागांव चौक,रायपुर से काठाडीह मार्ग होते हुए खुड़मुड़ा नदी पुल से ग्राम उफरा से अमलेश्वर कथा स्थल
- टाटीबंध रायपुर से कुम्हारी चौक- ग्राम परसदा -ग्राम मगरघटा -ग्राम भोथली से अमलेश्वर कथा स्थल
- रायपुरा से अमलेश्वर की ओर का नियमित यातायात निर्बाध रहेगा। भीड़ को देखते हुए वे भी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं