फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Shaheed Mahendra Karma University Bastar approved Rs 100 crore for higher education

CG: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर को मिली 100 करोड़ की सौगात,नये शिक्षा सत्र से शुरू होंगे ये कोर्सेस

Thu, 30 May 2024 05:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 30 May 2024 05:00 PM IST
सार

Shaheed Mahendra Karma University Bastar: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर को एक बड़ी सौगात मिली है। विश्वविद्यालय को मेरु योजना के तहत 100 करोड़ रुपए स्वीकृत हुआ है।

विज्ञापन
Shaheed Mahendra Karma University Bastar approved Rs 100 crore for higher education
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Shaheed Mahendra Karma University Bastar: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर को एक बड़ी सौगात मिली है। विश्वविद्यालय को मेरु योजना के तहत 100 करोड़ रुपए स्वीकृत हुआ है। इसी राशि से विश्वद्यालय में विषयों के संचालय और अधोसंरचना विकास संबंधी कार्यों में उपयोग किया जायेगा। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद से विश्वविद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह राशि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से मिली है। उन्होंने इसके लिये केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार से आग्रह कर राशि उपलब्ध करवाई है। इस स्वीकृति से बस्तर के सुदूर पूर्व क्षेत्रों के छात्रों को विश्विद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सुविधायें मिलगी। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में मानव विज्ञान एवं जनजातीय, वानिकी एवं वन्य जीव, कंप्यूटर साइंस, बायो टेक्नोलॉजी, अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान जिसमें पूर्व से केवल स्नातकोत्तर की कक्षाएं चल रही थी। ऐसे में आदिवासी बाहुल्य बस्तर क्षेत्र के विद्यार्थियों को उक्त विषय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के दृष्टि से अब इन्ही विषयों पर स्नातक की कक्षाएं भी आगामी शिक्षा सत्र से शुरू करने की अनुमति मिल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed