फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   sexual harassment by promising marriage jawan arrested Jaisalmer

Pendra: शादी का वादा करके किया दुष्कर्म, चोरी छिपे दूसरी लड़की से की सगाई, जैसलमेर से जवान गिरफ्तार

Mon, 27 Feb 2023 10:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा
अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 Feb 2023 10:14 PM IST
सार

पुलिस के उच्च अधिकरियों के निर्देश पर साइबर सेल से आरोपी सेना के जवान की लोकेशन लेकर राजस्थान के जैसलमेर से गिरफ्तार कर पेंड्रा लाया गया  और आरोपी सीताराम सोनवानी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
sexual harassment by promising marriage jawan arrested Jaisalmer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले सेना के जवान को राजस्थान के जैसलमेर से गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी सेना के जवान ने पीड़िता से चोरी छिपे दूसरी जगह सगाई कर ली थी।फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


दरअसल पेंड्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने 20 फरवरी को पेंड्रा थाना पहुंचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि पेंड्रा थाना क्षेत्र के झाबर गांव में रहने वाला सीताराम सोनवानी जिसे यह 2018 से जानती है और वह इसे शादी का झांसा देकर अनाचार किया था। और वह जब भी उससे शादी करने को कहती तो कुछ ना कुछ बोलकर टाल देता और उसके बाद उसे कहीं से पता चला कि वो चुपके से दूसरी लड़की के साथ सगाई कर लिया है। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने तत्काल पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सीताराम सोनवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। इधर आरोपी की पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी मगर आरोपी सेना का जवान था और राजस्थान में कही ड्यूटी भी कर रहा था। पुलिस के उच्च अधिकरियों के निर्देश पर साइबर सेल से आरोपी सेना के जवान सीताराम सोनवानी की लोकेशन लेकर राजस्थान के जैसलमेर से गिरफ्तार कर पेंड्रा लेकर आई और आरोपी सीताराम सोनवानी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed