{"_id":"665869d935a277064b0aa70b","slug":"severe-heat-wave-in-chhattisgarh-cm-vishnu-deo-sai-released-a-video-and-gave-these-mantras-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी: सीएम साय ने वीडियो जारी कर गर्मी से बचने के लिए दिये ये मंत्र, आप भी जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी: सीएम साय ने वीडियो जारी कर गर्मी से बचने के लिए दिये ये मंत्र, आप भी जानें
Thu, 30 May 2024 05:30 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 30 May 2024 05:30 PM IST
सार
Severe heat wave in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। तपती-चिलचिलाती धूप से लोग भारी परेशान हैं। घर से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
सीएम साय ने वीडियो जारी कर गर्मी से बचने के लिए दिये मंत्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Severe heat wave in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। तपती-चिलचिलाती धूप से लोग भारी परेशान हैं। घर से निकलना दूभर हो गया है। लोग गर्मी से बचने हर तरह के जतन कर रहे हैं फिर भी गर्मी से हलाकान हैं। ऐसे प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और इससे बचने का अनुरोध किया है। उन्होंने लोगों से खुद का और परिजनों का ख्याल रखने की बात कही है।
सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियो जारी कर लिखा कि 'प्रिय छत्तीसगढ़वासियों। विगत कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में भारी वृद्धि हुई है। झुलसाने वाली गर्म हवाओं के थपेड़े चल रहे हैं। जिसके चलते गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।
आप सभी से मेरा आग्रह है कि सुरक्षित रहें, सतर्क रहें, अपना और अपने बच्चों का ख्याल रखें। जरूरी कार्य होने पर ही घरों से सावधानी से निकले, धूप में सिर और कान को कपड़े से अच्छी तरह से बांधें, पानी अधिक मात्रा में पियें, अधिक पसीना आने की स्थिति में ओआरएस घोल पियें, छायादार जगहों पर रहें, लू लगने या तबीयत खराब होने की स्थिति में तत्काल अस्पताल जाएं। क्योंकि सावधानी में ही समाधान है। धन्यवाद। जय जोहार, जय छत्तीसगढ़।'
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने भी आगामी कुछ दिनों तक हीटवेव के जारी रहने की बात कही है। जिसके चलते सीएम साय ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।