{"_id":"5a1c26524f1c1bc8678be328","slug":"senior-journalist-vinod-verma-judicial-custody-extended-till-11-december-raipur-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री सीडी केस: वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री सीडी केस: वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ी
एजेंसी, रायपुर
Updated Mon, 27 Nov 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायपुर की जिला अदालत ने सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी। उन्हें ब्लैकमेल और उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वर्मा के वकील फैसल रिजवी ने बताया कि उनके मुवक्किल को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था।
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावेश कुमार ने विनोद वर्मा की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। वर्मा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने 27 अक्तूबर को उनके गाजियाबाद स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। 31 अक्तूबर को अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
अपनी गिरफ्तारी के बाद विनोद वर्मा ने दावा किया था कि उनके पास छत्तीसगढ़ के एक मंत्री की सेक्स टेप थी। रायपुर पुलिस के अनुसार भाजपा नेता प्रकाश बजाज की शिकायत पर वर्मा के खिलाफ पंडरी पुलिस स्टेशन में ब्लैकमेल और उगाही करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बजाज का कहना है कि उन्हें एक अज्ञात शख्स की ओर से फोन कर तंग किया जा रहा था। फोन करने वाला अपने पास उसके आका की सीडी होने का दावा कर रहा था। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने इस मामले की जांच की और वर्मा को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का दावा है कि उन्होंने वर्मा के घर से 500 अश्लील सीडी, एक पैन ड्राइव और एक लैपटॉप बरामद किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। हालांकि वर्मा ने इस आरोपों को नकारा है और पूरे मामले को पुलिस की साजिश बताया है।